फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सीएमओ ने चिकित्सक से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिला को टिटेनस के बजाए एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। स्वास्थ्य केंद्र पर तीन माह की गर्भवती महिला गरिमा को टिटेनस के बजाए एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आरोपी चिकित्सक को लिखित में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए।
स्वास्थ्य केंद्र मोरना पर शुकतीर्थ निवासी डॉ राजेंद्र सिंह की पुत्री गरिमा बुधवार 11 जनवरी को टिटनेस का टीका लगवाने आई थी। आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के चलते तीन माह की गर्भवती गरिमा को टिटनेस के बजाय एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाना बताया था। पूर्व में भी दो बार एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाए जाने की सूचना मिलने पर महिला मानसिक तनाव में आ गई। मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी महावीर फौजदार सिंह ने आरोपी डॉक्टर मदन गोपाल को 24 घंटे के अंदर लिखित में स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोरना स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अर्जुन सिंह सिंह ने बताया कि जांच चल रही है, दोषी पाए जाने पर निश्चित कड़ी कार्रवाई होगी। उधर, पीड़ित महिला गरिमा के पिता डॉ राजेंद्र सिंह ने बताया कि जीवन से खिलवाड़ करने वाले दोषी स्वास्थ्य कर्मी को हर हाल में सजा दिलाकर रहेंगे। मानव अधिकार भारत सरकार नई दिल्ली को इस मामले की लिखित में शिकायत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें