फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने मुख्यमंत्री की रैली की तैयारियों का लिया जायजा 

Fri, 15 Jul 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के रैली स्थल पर पहुंचे डीआईजी सहारनपुर जेके शाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नसीरपुर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रैली को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयारियों में जुटा है। बृहस्पतिवार को डीआईजी सहारनपुर जेके शाही ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। प्रदेश के राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर आज लेंगे अधिकारियों की बैठक। उधर, रैली आयोजक चंदन चौहान ने कई गांवों में जनसंपर्क किया। महावीर चौक से होडिंग उतारने का सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और पालिका की टीम को दौड़ा दिया गया। 
विज्ञापन


19 जुलाई को पूर्व उप मुख्यमंत्री बाबू नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री रैली करेंगे। रैली को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। बृहस्पतिवार को सहारनपुर के डीआईजी जेके शाही रैली स्थल पर पहुंचे उन्होंने तैयारियों को जायजा लिया। उन्होंने रैली आयोजक चंदन चौहान और एसएसपी दीपक कुमार से मंत्रणा भी की।

पुलिस अधिकारियों को कुछ दिशा निर्देश भी दिए। डीएम दिनेश सिंह ने रैली स्थल के मार्ग पर चल रहे कार्यो को देखा। वहीं रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रामसकल गुर्जर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में अधिकारियों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


वह दिन में साढे ग्यारह बजे जिले में पहुंच जाएंगे। रैली को लेकर महावीर चौक पर लगाए गए होर्डिंग पालिका कर्मियों द्वारा उतारे जाने का सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इसमें कुछ होर्डिंग उतार भी दिए गए। बाद में सपा नेताओं के विरोध के चलते पालिका कर्मचारियों को मौके से भागना पडा। 

रैली की तैयारियों को लेकर रैली के आयोजक चंदन चौहान ने मीरापुर, खतौली और पुरकाजी विधानसभा के कई गांवों को दौरा किया। लोगों से 19 जुलाई को
रैली में पहुंचने की अपील की। उनके साथ मनोज, इलियास प्रधान, गुफरान, साजिद, काजी अरशद, नरेश विश्वकर्मा, जगपाल गुर्जर, प्रवेश राणा, अनिल नागर, जावेद, आरिफ आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें