फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गेहूं-सरसों की तैयार फसल पर मंडराए बादल, किसानों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन के अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। जबकि रात का पारा थोड़ा नीचे आ गया। शुक्रवार रात हल्की हवा के साथ आई बारिश से मौसम थोड़ा सुहावना हो गया था। इसका प्रभाव शनिवार सुबह देखने को मिला। लेकिन दोपहर के समय लोगों को मौसम में थोड़ा गर्मी महसूस हुई। मौसम में बार-बार हो रहे परिवर्तन से किसानों की चिंता बढ़ रही है। खेतों में गेहूं और सरसों की फसल लगभग तैयार है। ऐसे में आंधी-बारिश की आशंका किसानों की चिंता बढ़ा रही है।
पिछले चार दिन से दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री रहा था। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट आई और अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

चाैरावाला निवासी किसान बाखर अली कुमार का कहना है कि बारिश से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी है। मौसम खराब होने से किसानों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

बेहड़ा सादात निवासी किसान चौधरी रणवीर सिंह का कहना है कि गेहूं की फसल तैयार है। खेत में कटाई लगानी थी। बारिश की आशंका के कारण अभी फसल काटने से रोक दी है। मौसम साफ होने के बाद ही कटाई शुरू करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें