डीएवी डिग्री कालेज में सोपान शिविर का समापन
जानसठ। डीएवी डिग्री कालेज में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड लखनऊ की ओर से आयोजित तृतीय सोपान का पांच दिवसीय शिविर का समापन किया गया ।
डीएवी डिग्री कालेज में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन प्रधानाचार्य समुद्र सेन द्वारा किया गया। शिविर में तहसील क्षेत्र के पांच विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिविर में छात्र छात्राओं को गांठ बांधना, ध्वज, शिष्टाचार, बीपी सिक्स व योग, टेंट, पिचिंग सिखाया गया। जिसमें बसंत कन्या इंटर कॉलेज रामराज प्रथम स्थान, गोमती कन्या इंटर कॉलेज जानसठ द्वितीय स्थान पर रहे। स्काउट में डीएवी जानसठ प्रथम स्थान, दयानंद इंटर कॉलेज जड़वड़ द्वितीय स्थान पर रहे। गाइड में आंचल शर्मा, ममता, गीतांजलि, राहिल, शैली, वैष्णवी, नौरीन, शिव तथा ललित, वंश सैनी, वैभव, डाबर, मोंटी कुमार, सागर, राधे का कार्य सराहनीय रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना रहे। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड्स की देश में अहम भूमिका है, कोई भी प्राकृतिक आपदा के समय हमेशा गाइड द्वारा सहायता करने का काम किया है। कार्यक्रम के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकगीत, देश प्रेम व लघु नाटिका कार्यक्रम किए गए। इस दौरान संतोष कुमार, प्रभा दहिया, कंचन शर्मा, प्रभात शुक्ला, प्रहलाद सिंह, सभासद निशांत कंबोज, रितु गोयल, हेमलता, जितेंद्र कुमार, राजेश, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।