फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज डिवाइडर पर चढ़ी, कई पीईटी परीक्षार्थी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पीईटी परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को लेकर बिजनौर से शामली जा रही रोडवेज बस अलमासपुर में डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में बस में सवार 12 से अधिक परीक्षार्थी घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग अधिकारियों ने परीक्षार्थियों को लाने के लिए रोडवेज बसों का लगाया है। शामली डिपो की बसों को परीक्षार्थियों को लाने के लिए बिजनौर भेजा गया था। शुक्रवार रात एक रोडवेज बस को लेकर चालक बलदेव सिंह व परिचालक मंटू सिंह चले थे। बस में 36 परीक्षार्थी सवार हुए थे।
जब बस शहर में अलमासपुर में चौराहे के पास पहुंची तभी असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में चालक, परिचालक सहित 12 से अधिक परीक्षार्थी आशा, हेमंत, शिवम, अतुल, गौरव, अभिषेक, अनुज घायल हो गए। सभी को मामूली चोट आईं हैं। घायलों ने जिला अस्पताल में पहुंच कर उपचार कराया और अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गए। परिवहन विभाग के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राज कुमार तोमर ने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें