फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बिना मान्यता के चल रहे 220 मदरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार के आदेश पर जिले में चल रहे मदरसों की जांच के बाद 220 मदरसे बिना मान्यता के मिले हैं। 114 मदरसे ही ऐसे हैं, जिनको विभाग की मान्यता है। जिला प्रशासन ने 11 बिंदुओं पर जांच की है।
विज्ञापन

मदरसों का पूरा रिकार्ड जानने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में मदरसों की जांच कराई है। जिले की चारों तहसीलों में जांच को लेकर अभियान चलाया गया। जनपद में 220 मदरसे ऐसे मिले हैं, जो बिना मान्यता के चल रहे हैं। जनपद में 114 मदरसे ऐसे हैं जिनका विभाग में रजिस्ट्रेशन हैं। इन मदरसों का रिकार्ड पहले से ही विभाग के पास है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्रेय रस्तोगी ने बताया कि विभाग में 114 मदरसे पंजीकृत हैं। इसके अलावा 220 मदरसे ऐसे हैं, जिनका पंजीकरण नहीं है। इनमें 214 की जांच कर ली है। छह मदरसों की 11 बिंदुओं की जांच अभी बाकी है, वह भी जल्द हो जाएगी। यह पूरा डेटा प्रदेश सरकार को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें