फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम हो रहा परिवर्तन, डाक्टरों के यहां लगी मरीजों की लंबी कतार

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में जिला चिकित्सालय में ओपीडी पर लगी मरीजों की कतार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आमजन को मौसमी बीमारियों ने घेरना शुरू कर दिया है। किसी को खांसी, तो किसी को बुखार ने अपनी चपेट में लिया है। जिस कारण डाक्टरों के क्लीनिकों पर मरीजों की कतार लग रही है।
विज्ञापन

वर्तमान में मौसम बदल रहा है। सर्दी का मौसम सुबह और शाम को हो रहा है। दिन में दोपहर के समय गर्मी हो रही है। इस मौसम के चलते आमजन को बीमारियों ने जकड़ना शुरू कर दिया है। हर घर में एक न एक सदस्य बीमारी से ग्रस्त है। सबसे ज्यादा बीमारी खांसी की हो रही है। वैसे बुखार के मरीज के साथ ही शरीर में दर्द के ग्रस्त लोग भी काफी देखने में आ रहे है। प्राइवेट हो या सरकारी अस्पताल में कार्य का समय शुरू होते ही बीमारी से ग्रस्त मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो जाती है। बदल रहे मौसम ने बच्चों को भी जकड़ा हुआ है। सरकारी अस्पताल में तो लोग जल्द इलाज करने के लिए जल्द ही पर्ची बनवाने के लिए अस्पताल पहुंच रहे है। दोपहर तक मरीजों की लाइन लंबी हो जाती है। डाक्टर भी सभी मरीजों को देखकर ही ड्यूटी से उठते है, बावजूद इसके मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें