कस्बा भोकरहेड़ी नगर पंचायत में धरना प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
- फोटो : KHATAULI
भोकरहेड़ी में सफाई कर्मियों का धरना
मोरना। भोकरहेड़ी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों ने हाथरस की घटना के विरोध में दो दिन तक कार्य बहिष्कार करने की घोषणा करते हुए धरना प्रदर्शन किया।
धरने पर पहुंचे नगर पंचायत चेयरमैन पति रविदत्त ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। दबंग दुष्कर्म जैसी घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। सरकार पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे लोगों पर लाठी चार्ज करा रही है। भीम आर्मी जिला मीडिया प्रभारी मनीष सम्राट, विनोद कुमार अध्यक्ष, सतीश, भूपेंद्र, गोविंद, आकिल काजी, मुनीराम, ब्रह्म सिंह, अरुण, सोनिया, वर्षा, सुदेश, सोमवती, पाल्ला, ज्ञानेश्वर, महक सिंह, अमरपाल, महिपाल, सुभाष, बबलू, अमित, विकास, पंकज, मनोज, सुनील, शिवकुमार, अंकुर गंगवालिया, ओमबीर योगेश आदि ने ईओ प्रतिनिधि संजीव शील व नगर पंचायत चेयरमैन पति को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर पीड़ित परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, सरकारी मकान सहित हाथरस जिलाधिकारी को सेवा से पदमुक्त करने की मांग की।