मंसूरपुर के शुगर मिल में स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की शपथ लेते अधिकारी तथा कर्मचारी
- फोटो : KHATAULI
मंसूरपुर। शुगर मिल में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, 29 और 30 अक्तूबर को स्वच्छता मिशन श्रमदान दिवस के रूप में मनाया गया। स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ ली।
शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित तथा फैक्टरी मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कैन यार्ड, बायलर हाउस, एडमिन विभाग, लैब, सेल स्टोर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने विभागों में सफाई अभियान चला रहे हैं। एक नियत स्थान पर कूड़ा कचरा, मलबा तथा स्क्रैप डाल रहे हैं। सभी ने शुक्रवार से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली। मौके पर रवि गुप्ता, अजय गुप्ता, अबुल हसन, विश्व, दीपक यादव, प्रदीप राठी, शिव कुमार पुंडीर मौजूद रहे।