शहर में स्वच्छता अभियान के दौरान मजदूरों को मिठाई बांटते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया और सफाई कर रहे मजदूरों को फल वितरित किए। मंत्री कपिल देव ने मौके पर उपस्थित एसडीएम सदर दीपक कुमार को ग्राम मुझेड़ा तक भोपा रोड की सफाई के करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर समाज स्वच्छ होगा तो उस समाज में रहने वाला हर एक व्यक्ति भी स्वच्छ और स्वस्थ रह सकता है। मंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत का संकल्प केवल तभी तक संभव हो सकता है, जब तक भारत में रहने वाला हर एक व्यक्ति इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे।