फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों की रोकथाम के लिए चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकास खंडों में सोमवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ। चिह्नित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति में रोस्टर के अनुसार कोविड-19 एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए पंचायत की समस्त सार्वजनिक संपत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रुके पानी का उचित निपटान एवं कूडे़ का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग एवं सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। बघरा क्षेत्र के जागाहेड़ी, बुड़ीना खुर्द, बघरा, मुकंदपुर, निवादा चरौली में स्वच्छता अभियान चलाया। विकास खंड सदर के रामपुर, विकास खंड-मोरना की पंचायत-बरूकी, गादला में अभियान चलाया। शाहपुर क्षेत्र के पलड़ा, खतौली की पंचायत शेखपुरा में त्योहारों को देखते हुए विशेष अभियान चलाया। ग्रामीणों को डेंगू से बचाव के विषय में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें