पुरकाजी। क्षेत्र के एक स्कूल की कक्षा छह की छात्रा ने दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। मंगलवार को छात्रा अपने चाचा के साथ स्कूल गई थी। कुछ देर बाद वह अपनी कक्षा में रोने लगी। अध्यापिका ने वजह पूछी तो छात्रा ने स्कूल के बाहर दो युवकों पर छेड़छाड़ और अपहरण करने के प्रयास का आरोप लगाया। स्कूल संचालक ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। फुटेज में छात्रा स्कूल के अंदर जाती दिखाई दी। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को बुलाकर मामले की जानकारी की तो उन्होंने बताया कि छात्रा बीमार चल रही है। पुलिस का कहना है कि अपहरण व छेड़छाड़ की कोई घटना नहीं हुई है।