बुढ़ाना। डीएवी पब्लिक स्कूल के दो छात्रों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें एक छात्र घायल हो गया। घायल छात्र को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अटाली निवासी कक्षा दस के छात्र दिशांक और नगवा निवासी छात्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद गाली-गलौज में बदल गया और फिर मारपीट हुई। दिशांक को लोहे की वस्तु से चोट लगी, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे स्थानीय सीएचसी से मेरठ रेफर कराया। घायल दिशांक के पिता रामदेव ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।