फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल बार के चुनाव में बड़े पदों पर सीधे मुकाबले

विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारीणी के लिए नामाकंन करेत प्रत्याशी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव की गर्माहट शुरू हो गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला है। अध्यक्ष पद पर इस बार नरेश चंद गुप्ता और मनोज शर्मा आमने-सामने हैं।
विज्ञापन

सिविल बार के मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी, चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी, विजेंद्र प्रताप ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन हुए हैं। इनमें मनोज शर्मा और नरेश चंद गुप्ता शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुशवाहा और मदन मोहन त्यागी, महासचिव पद पर संजीव गर्ग, सतेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर नीरज ऐरन और राधेश्याम गर्ग, सहसचिव प्रशासन के लिए मनोज कुमार त्यागी और मेघना शर्मा, सहसचिव पुस्तकालय के लिए हर्षित शर्मा और संजय शर्मा ने नामांकन किया है। वरिष्ठ सदस्य के लिए अनिल शर्मा, अंकुर गुप्ता, अर्जुन सिंह, आनंद कुमार, जय कुमार पंवार, महेंद्र कुमार जैन, नरेश कुमार त्यागी, पंकज कुमार, सतेंद्र कुमार, सतीश कुमार उपाध्याय, सोहनलाल, सोनू कुमार ने नामांकन किया। कनिष्ठ सदस्य पद के लिए अचिन सिंघल, अनुज अग्रवाल, अश्वनी कुमार, चरणजीत लाल गांधी, देव शर्मा, मानसी शर्मा, निशा सैनी, प्रशांत शर्मा, रीना गोयल, सुधीर गुप्ता, शिवानी सचदेवा, विपिन कुमार ने नामांकन किया है। मंगलवार शाम नाम वापसी होंगे। 20 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें