मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव का बिगुल बज गया है। 30 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। मतदान तीन अप्रैल और मतगणना चार अप्रैल को की जाएगी।
चुनाव अधिकारी अवध बिहारी लाल गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सोमवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 25 मार्च को होगा। 27 मार्च की दोपहर एक बजे तक आपत्ति ली जाएगी।
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 28 मार्च को होगा। नामांकन के लिए 30 मार्च तय की गई है। प्रत्याशी सुबह दस से दोपहर दो बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी।
31 मार्च को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। मतदान के लिए तीन और मतगणना के लिए चार अप्रैल नियत की गई है। चुनाव अधिकारी जैगम मिया जैदी एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार, बिजेंद्र प्रताप बनाए गए हैं।
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव के लिए पांच सौ रुपये का शुल्क तय किया गया है। ज्वाइंट सेक्रेटरी, कोषाध्यक्ष पद के लिए 250 और सदस्य पद के लिए 100 रुपये शुल्क तय किया गया है।