फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त से पहले देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

विज्ञापन
शहर में रंगीन रोशनी से सजा महावीर चौक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
15 अगस्त से पहले देशभक्ति के रंग में रंगा शहर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। 15 अगस्त से पहले शहर को पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए तेजी से काम हो रहा है। शहर के सभी फ्लाईओवर और मुख्यमार्गों पर तिरंगा लाइट लगा दी गई है। रात्रि में यह तिरंगा लाइट पूरे शहर को देशभक्ति के माहौल में सराबोर कर रही है।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर पालिका भी अपनी ओर से तैयारी में जुटी है। पालिका की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने इस बार एक अलग ही अभियान चलाया है। शहर के लोगों में देशभक्ति का जज्बा कायम रखने के लिए सभी फ्लाईओवर पर तिरंगा लाइट लगाई गई है। पोल के ऊपर लगी ये लाइटें राष्ट्र प्रेम का संदेश देती दिखाई दे रही है। रुडकी चुंगी से सुजडू चुंगी तक 183 पोल लगाए गए हैं। इन सभी को तिरंगा लाइट से जगमग किया जा रहा है। रुड़की की ओर का एंट्री मार्ग और मेरठ की ओर का एंट्री मार्ग इससे जुड़ गया है। शामली स्टैंड से नदी तक शहर की एंट्री राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश दे रही है। कचहरी रोड पर भी तिरंगा लाइट से रोशन हो गया है। पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि हमारा प्रयास है कि शहर में राष्ट्र भक्ति, भाईचारे और विकास का माहौल बने। उसी की ओर यह एक छोटा सा प्रयास है। उधर, पालिका ने शहर के सभी मुख्य चौराहों और पार्क की लाइटिंग का काम भी शुरू कर दिया है। 15 अगस्त से पहले सभी काम पूरे हो जाएंगे। जिन स्थानों पर लाइटिंग का काम हो रहा है, उनमें विश्वकर्मा चौक, लाला लाजपतराय चौक, मेजर आशाराम त्यागी चौक, मदन मोहन मालवीय चौक, डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क, अहिल्या बाई चौक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 साल बाद हो रही मार्केट पर पुताई
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका ने शहर के सुंदरीकरण का जो अभियान चलाया है, उसमें 15 अगस्त से पहले सभी मुख्य स्थानों पर पुताई भी कराई जा रही है। पालिका की शहर में जितनी मार्केट हैं उन सब पर पुताई कराते हुए, पालिका और राष्ट्रहित के संदेश भी लिखे जा रहे हैं। शहर के अंदर बने सभी 14 ओवरहैड टैंक पर भी पुताई कर जनता को संदेश देने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें