फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: धूमधाम से निकला नगर कीर्तन, हैरतअंगेज करतब देख हैरान हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया, जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गुरु के जयकारों के साथ सतनाम वाहे गुरु का गुणगान किया गया। वहीं, हैरतअंगेज करतबों देख कर लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन


शहर के गांधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे से शनिवार सुबह नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ। नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और सीओ सिटी राम आशीष यादव ने शुभारंभ किया। नगर कीर्तन का गांधी कॉलोनी के लिंक रोड, भोपा रोड, अंसारी रोड, नावल्टी चौक, रुड़की रोड, शिव चौक, झांसी रानी चौक, कोर्ट रोड, प्रकाश चौक होते हुए रोडवेज बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारे पर समापन हुआ। गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार हरजीत सिंह गुराया व सचिव सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी ने अधिकारियों का स्वागत किया। नगर कीर्तन में आस-पास के गांव से टोलियों ने संगत में हिस्सा लिया। गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी पालकी में विराजमान थी, जिसकी आगवानी पांच प्यारे कर रहे थे। पांच प्यारों के आगे संगत झाड़ू व पानी का छिड़काव करते हुए वाहे गुरु के जयकारों के साथ आगे बढ़ते हुए दिखाई दिए। खास बात यह रही कि नगर कीर्तन के सबसे अखिरी में ट्रैक्टर ट्रॉली चल रही थी, जो सफाई करते हुए आगे बढ़ रही थी। रास्ते में स्टॉल लगाकर तमाम तरह के प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें