महावीर चौक पर लगे जाम में फसें वाहन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन की दोपहर में पंचायत और प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की पहली पाली समाप्त होने कारण शहर में भीषण जाम लग गया। कई घंटे तक पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण दोपहिया और चौपहिया वाहन रेंगते रहे।
शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा थी। वहीं किसान मजदूर संगठन ने भी शहर के राजकीय इंटर कालेज में विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत का आयोजन किया था। पंचायत में भी हजारों किसानों को पहुंचना था, जबकि हजारों परीक्षार्थियों को भी दूरस्थ स्थानों से आकर परीक्षा देनी थी।
परीक्षा और पंचायत का समय कमोबेश एक ही रहा। जिस कारण शहर में हजारों बाहरी लोगों की मौजूदगी रही। दोपहर में परीक्षा की पहली पाली समाप्त हुई और परीक्षार्थी वापस जाने के लिए चले तो शहर की सड़कों पर भीड़ लग गई और जाम के हालात बन गए। लगभग दो घंटे तक लोगों को जाम के कारण परेशानी उठानी पड़ी।
--
यहां बने जाम के हालात
- भोपा पुल
- महावीर चौक
- जानसठ पुल
- सरकुलर रोड
- मीनाक्षी चौक
- टाउन हाल रोड
- मीनाक्षी चौक
- भोपा रोड
----
पैदल राहगीर रहे परेशान
महावीर चौक, जानसठ पुल, भोपा पुल शहर के ऐसे स्थान रहे, जहां पर दोपहिया व चौपहिया वाहनों को तो चलने में परेशानी हुई। साथ ही इन क्षेत्रों में पैदल राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।