जगह-जगह घूमेगी एटीएम मोबाइल वैन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की मोबाइल एटीएम सेवा अलग-अलग दिन अलग-अलग क्षेत्रों में मौजूद रहेगी। बैंक के सचिव ने बताया कि 28 मार्च को अलमासपुर चौक, 29 को नवीन मंडी स्थल, 30 को भोपा पुल के नीचे नई मंडी, एक और तीन अप्रैल को सहारनपुर बस स्टैंड रुड़की रोड, चार अप्रैल को गांधी कॉलोनी मुख्य चौराहा, पांच को सरवट रोड पुलिस चौकी, छह को डा. गिरीश नर्सिंग होम सरकुलर रोड, सात को सुजड़ू चुंगी, आठ को सिद्घार्थ कॉलोनी डीएवी कॉलेज आर्य समाज रोड, नौ को ईदगाह रोड, प्रेमपुरी, 10 अप्रैल को टाउन हाल नगर पालिका के सामने, 11 अप्रैल सुमन विहार चौराहा, 12 अप्रैल को खालापार चौराहा, 13 को रायल टॉकीज तथा 14 अप्रैल को विकास भवन और रामपुरम में मौजूद रहेगी। लोग अपने घरों के आसपास आने पर इस एटीएम मोबाइल वैन से धनराशि निकाल सकते हैं।