फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर नगर विकास कर्मचारी महासंघ लखनऊ में देगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित
विज्ञापन

देवबंद। नगर विकास कर्मचारी महासंघ की बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर आठ फरवरी को लखनऊ में होने वाले सांकेतिक धरने में शामिल होने का आह्वान किया गया।
मंगलवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में महासंघ अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि कर्मचारी विषम परिस्थितियों में भी पूरे मनोयोग के साथ कार्य को अंजाम दे रहे है। लेकिन लिपिक, राजस्व, सफाई, जलकल विभाग आदि के कर्मचारियों की वेतन विसंगति, सेवा नियमावली, पदोन्नति आदि के संबंध में कोई कार्यवाई नहीं की जा रही है। कहा कि विभाग प्रतिनियुक्ति पर अन्य विभागों के कर्मचारियों को करोड़ों रुपये वेतन भत्तों पर खर्च कर रहा है। मगर निकाय कर्मचारियों को मात्र सौ रुपये मासिक वेतन बढ़ोतरी पर अक्षमता दिखाकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। महामंत्री अहमद गजाली ने बताया कि इन मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए ही आठ फरवरी को लखनऊ के जीपीओ पार्क पर धरना देने का निर्णय लिया गया है। इसमें प्रकाश सिंह, ऋषिपाल सिंह, मोहम्मद ताबिश, नीरज गोस्वामी, मोहम्मद आजम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें