फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरवासियों को जल्द मिलेगी वाईफाई सुविधा

Fri, 30 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में नगरवासियों को वाईफाई सुविधा देने तथा नगर के सौंदर्यकरण के लिए विकास कार्यो के सभी प्रस्तावों को सभासदों ने सर्व सहमति से पारित कर दिए।
विज्ञापन


बैठक में चार सभासद अनुपस्थित रहे। बैठक के दौरान शांति व्यवस्था बनाने के लिए पालिका में पुलिस बल भी तैनात रहा।

नगर पालिका में बृहस्पतिवार को पालिका बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता पालिका चेयरमैन पारस जैन ने की।

बैठक में नगर के विकास के लिए कई मुद्दों पर बात हुई। विशेष रूप से नगर में नगरवासियों को वाई फाई की सुविधा प्रदान करने के अलावा शौचालय निर्माण, फोगिंग मशीन खरीदने, नालों की सफाई के लिए ठेके पर कर्मचारियों को रखने समेत सोलर लाइटें लगवाने के प्रस्ताव रखे गए।

इसके अलावा जलकल विभाग में दो कर्मचारियों की नियुक्ति, पथ प्रकाश विभाग में पांच कर्मचारियों को रखने आदि प्रस्तावों को पटल पर रखा गया था। जिन्हें पारित कर दिया गया।
विज्ञापन


बैठक में सभासद उमेश कुमार, हबीबुर्रहमान, डॉक्टर मोहम्म्द अथर, मनोज कुमार अनुपस्थित रहे। बैठक में ईओ एके राय, सभासद अनुज सहरावत, ममता सैनी, राकेश जैन, पंकज भटनागर, अजय भुर्जी, मृदुला भारद्वाज, आस मौहम्मद, मुजम्मिल, वाजिद आदि सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन


चेयरमैन पारस जैन ने बताया कि नगरवासियों को वाईफाई की सुविधा निशुल्क दी जाएगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा शिक्षा विद्यार्थियों को होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें