फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में सुधार, 98 हुआ एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिकों को मिली प्रदूषण से राहत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बरसात होने के बाद चल रही ठंडी हवा से आबोहवा में सुधार हो रहा है। प्रदूषण पर वार होने से जिले के नागरिकों का राहत मिली है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 98 दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे अच्छा है।
विज्ञापन

दीपावली के दौरान जनपद का वायु प्रदूषण अच्छा नहीं रहता है। गत वर्ष भी दीपावली पर वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर में होने से एक्यूआई 357 तक था, जो दिवाली के बाद 426 तक पहुंच गया था। इस बार भी बीते एक माह से जिले का वायु प्रदूषण लगातार बेहद खराब स्थिति में चला रहा था। नवंबर के शुरूआत में एक्यूआई 418 तक पहुंच गया था। एनजीटी की ओर से एनसीआर क्षेत्र में पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया। एनसीआर में जनपद भी शामिल रहने से यहां पर पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया, मगर लोगों ने इस प्रतिबंध को नहीं माना। दीपावली पर खूब पटाखे छोड़े गए। जिस कारण एक्यूआई 254 से बढ़ कर 317 पर पहुंच गया। जिससे हवा और अधिक खतरनाक स्तर पर पहुंच गई थी। रविवार रात को आई बारिश ने प्रदूषण को धो दिया। बरसात के साथ तेज ठंडी हवा चलने से प्रदूषण का स्तर 116 तक आने से हवा में काफी सुधार हो गया।
विज्ञापन

दिनांक-- एक्यूआई
12 नवंबर - 228
13 नवंबर-- 306
14 नवंबर--- 254
15 नवंबर---- 317
16 नवंबर-----116
17 नवंबर----- 98
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें