फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छुर ने शुकतीर्थ को हराकर जीता महिला कबड्डी का खिताब

विज्ञापन
शुक तीर्थ महिला कबड्डी प्रतियोगिता में केच लगाकर विरोधी खिलाड़ी को रोकते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ मेला ग्राउंड में महिला कबड्डी प्रतियोगिता में छुर गांव टीम ने शहीद भगत सिंह एकेडमी शुकतीर्थ को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता -उपविजेता टीमों को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रथम सेमीफाइनल फाइनल मुकाबले में शहीद भगत सिंह एकेडमी ने छछरौली को 45-15 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ के गांव छुर की टीम ने छछरौली बी टीम को 30-5 से हराया। एकतरफा फाइनल मुकाबले में गांव छुर की टीम ने शहीद भगत सिंह एकेडमी शुकतीर्थ को 25-5 से हराकर खिताब जीत लिया। अंकित आर्य, अंकित बालियान, पिंटू मलिक बधाई ने मुख्य निर्णायक की भुमिका निभाई। अपर मुख्य अधिकारी योगेश कुमार,जेई कुशलवीर, सुरेंद्र बाबू, रविन्द्र,अक्षय शर्मा, नरेंद्र गर्ग प्रदीप निर्वाल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें