मुजफ्फरनगर के नुमाईश मैदान में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाकर चीन और पाकिस्तान के साथ युद्ध में शहीद हुए जिले के सैनिकों के बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर कैंडल भी जलाई गई। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाते हुए कहा कि शहीदों को बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वालों के लिए हम हमेेशा नतमस्तक रहें। कैंडल जलाकर संकल्प लिया गया कि आजादी की रोशनी कभी मंद नहीं पड़ने दी जाएगी।
बता दें कि नुमाईश मैदान में चीन और पाकिस्तान के साथ हुए युद्धों में शहीद हुए सैनिकों की याद में स्मारक बनाया हुआ है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, एडीएम मनोज कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, विकास बालियान आदि मौजूद रहे।
उधर, युवा पंजाबी संगठन ने देेश की आजादी में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों की याद में शिव चौक पर मोमबत्ती जलाई। शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। विजय वर्मा, नवदीप चड्ढा, नीरज मुंजाल, राजीव मुंजाल, अनिल अरोरा, विक्की कोहली, अजय अनेजा, कुलदीप, राजेंद्र कुमार, अजय ग्रोवर, अजय सिडाना, आकाश कक्कड आदि रहे।
दीप जलाकर भी याद की शहादत
कारगिल शहीद मेजर नरेंद्र सिंह पंवार की प्रतिमा पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। डायट प्राचार्य डा. पीके उपाध्याय, समशुदीन, बबली, अरविंद मलिक, आचार्य महेंद्र सैनी, रजनी, नेहा शर्मा, दिग्विजय खोखर आदि मौजूद रहे। वहीं बामनहेडी में शहीद खचेडू सिंह एवं शहीद राजीव पुंडीर, शहर में शहीद बचन सिंह एवं आशाराम त्यागी के स्मारक पर दीप प्रज्वलित किया गया। डॉ सुधीर कुमार, सरोज तोमर, भारत शर्मा, पंकज त्यागी, पीयूष कुुमार, वीरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।