फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मिशन इंद्र धनुष के तहत होगा बच्चों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का किया जा रहा सर्वे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। मिशन इंद्र धनुष 0.5 के तहत जिले में पांच साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरु कर दी है। जिले में टीकाकरण से वंचित एवं छूटे हुए शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे और गर्भवती महिलाओं का हेड काउंट सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद उन्हें टीका कृत किया जाएगा।

टीकाकरण अभियान को तीन चरणों में बांटा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि प्रथम चरण सात से 12 अगस्त, द्वितीय चरण 11 से 16 सितंबर और तृतीय चरण नौ से 14 अक्तूबर तक आयोजित होगा। इसमें टीकाकरण से वंचित एवं छुटे हुए शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे और लक्षित गर्भवती महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए आशा कार्यकर्ता से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डोर टू डोर सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद चिन्हित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका कृत किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के टीके लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां शुरु कर दी गई है। जिस क्षेत्र में अधिक संख्या में बच्चें मिलेंगे, वहां विशेष सत्र चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें