कवाल में मिली लापता महिला
जानसठ। गांव मेहलकी निवासी 55 वर्षीय शांति पत्नी अमर सिंह मंगलवार को गांव से जानसठ में बाजार से सामान खरीदने के लिए आई थी, जो अपने घर नहीं लौटी थी। परिजनों ने शांति को रिश्तेदारों व परिचितों के यहां काफी तलाश किया था, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था। बुधवार को परिवार के लोग एकत्र होकर थाने में पहुंचे। महिला के पुत्र राजू ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी थी। बुधवार शाम को महिला गांव कवाल में लावारिस हालत में घूमते हुए मिली। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। परिजन महिला को लेकर अपने घर चले गए।