शाहपुर में संत चावरा स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मौजूद अभिभावक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल
शाहपुर। मंसूरपुर रोड पर स्थित संत चावरा स्कूल का दूसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से से मनाया गया। शुभारंभ धर्मेंद्र सिंह एवं फादर बीजू वाडाकल, समाजसेवी सचिन संगल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। स्कूल के फादर राजू पुथनसरी एवं प्रधानाचार्य प्रिंसी थॉमस ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों ने एक के बाद एक रंगारंग सांस्कृतिक, देशभक्ति से ओतप्रोत एवं संदेशप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सोशल मीडिया एवं मोबाइल के बढ़ते प्रचलन तथा उसके दुरुपयोग से होने वाले नुकसान को लेकर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में अमन मित्तल, सभासद विशाल गर्ग, सौरभ सिंघल, नमन सिंघल, अतुल सिंघल बंटी, शशांक सिंघल, वैभव मित्तल, अरुण नामदेव आदि रहे।
शाहपुर में संत चावरा स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR