बच्चों ने टीवी देखकर बिताया वक्त
जानसठ। कोरोना वायरस से निपटने के लिए रविवार को सुबह सात बजे से जनता कर्फ्यू का समय शुरू हुआ। महिलाओं ने प्रतिदिन की तरह सुबह के समय परिवार के सदस्यों के लिए चाय नाश्ता तैयार किया। परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर चाय नाश्ता किया। खाना खाने के बाद समय बिताने को बच्चों ने टीवी पर फिल्म व सीरियल देखें। इसके अलावा बच्चों ने अपने घरों के अंदर कैरम व लूडो खेलकर शाम तक का समय बिताया।