फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई पार्टी में बच्चों ने बिखेरे होली के रंग

Sat, 24 Feb 2018 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
programm - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ताराचंद वैदिक पुत्री पीजी कालेज में आयोजित फेयरवेल पार्टी में छात्राओं ने होली संस्कृति पर आधारित नृत्य-नाटिका से धमाल मचाया। डोला रे..डोला, गोविंदा, आजा नचले जैसी थीम पर प्रस्तुतियों से छात्राओं ने सबका मनमोह लिया। कार्यक्रम में बीए से वंदिनी, बीकॉम से शुभांगी और एमकॉम से प्रियंका राजपूत मिस फेयरवेल चुनी गई।
विज्ञापन


भरतिया कालोनी स्थित कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ संतोष गोयल ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से किया। बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति में होली और फाल्गुन के रंग के बिखेरे। डोल, संगीत और नृत्य के दम पर धमाल मचाया। कैटवॉक में छात्राओं ने आत्मविश्वास प्रस्तुत किया।

प्राचार्य डॉ सूर्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में श्रेष्ठ है। युवा पीढ़ी परंपराओं और त्यौहारों के महत्व को समझे। बेटियां राष्ट्र की धरोहर हैं। शिक्षा के साथ हर क्षेत्र में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से नए मुकाम हासिल किए हैं। अग्रवाल ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का संदेश दिया। मिस फेयरवेल चुनी गई छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ छात्रा वर्ष 2017 के लिए बीए की वैशाली तोमर को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल डॉ योगिता शर्मा एवं प्रोफेसर प्रियंका त्यागी रही। संचालन डॉ सुशीला शर्मा और छात्रा निकिता एवं प्रज्ञा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें