मुजफ्फरनगर के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कोरोना के चलते अपने घर के अंदर ही रहकर नेशनल ?
- फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनगर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर के बच्चों ने कोरोना के चलते अपने घर के अंदर ही रहकर नेशनल स्पोर्ट्स-डे मनाया। कक्षा 1 व 2 के बच्चों ने मेजर ध्यान चंद (हॉकी प्लेयर) के बारे में बताकर अन्य छात्रों को उनके खेल जीवन से अवगत कराया। सभी बच्चों ने घर के अंदर अलग अलग प्रकार के खेल खेले, विभिन्न प्रकार के खेल आर्ट एंड क्राफ्ट के द्वारा बनाए व खेल दिवस पर पोस्टर भी बनाए। बच्चों ने रस्सा कूद व योग को बहुत अहमियत दी। प्रधानाचार्या मीनू अरोरा ने भी बच्चों को खेलों का महत्व बताया।