फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: इधर प्रसव, उधर भुगतान... मंडल में प्रथम रहा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव कराने वाले लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने के मामले में जनपद का स्थान मंडल में प्रथम रहा है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अगस्त 2026 की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले में सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों में 5180 संस्थागत प्रसव कराए गए। जिनके सापेक्ष सापेक्ष 3162 लाभार्थियों को जेएसवाई का भुगतान कर दिया गया। भुगतान प्राप्त करने वाले जनपद के लाभार्थियों का प्रतिशत 61.04 रहा। जिले की रैंक 51 रही। शामली में 3833 संस्थागत प्रसवों में से 2337 लाभार्थियों को ही भुगतान मिला। सहारनपुर में 7100 संस्थागत प्रसवों के सापेक्ष 3639 लाभार्थियों को ही भुगतान किया गया। जो 50.78 प्रतिशत रहा। सीएमओ डॉ.सुनील तेवतिया ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में मुजफ्फरनगर की स्थिति अन्य जनपदों से काफी बेहतर चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें