फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रविवार को खुले बैंक, सोमवार से तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोमवार को सुबह दस बजे रेलवे रोड एसबीआई कार्यालय पर कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी मुजफ्फरनगर।

सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे पहले रविवार को शासन के आदेश सभी बैंकों को खोला गया। केवल लेनदेन का काम हुआ। कर्मचारियों ने ब्लैक-डे मनाते हुए काम किया। सोमवार को सुबह दस बजे रेलवे रोड एसबीआई कार्यालय पर एकत्र होकर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।

शासन के आदेश पर रविवार को भी बैंकों में काम किया गया। सुबह से शाम तक रोजाना की तरह बैंक खोले गए। इस दौरान केवल लेनदेन का कार्य हुआ। कर्मचारियों ने रविवार को बैंक खोलने का विरोध किया और ब्लैक-डे मनाया।
विज्ञापन


नई मंडी पीएनबी बैंक में पांच दिन कार्य की मांग को दोहराते हुए दोपहर में लंच के समय प्रदर्शन भी किया। यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के कंवीनर अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार को कर्मचारियों की हड़ताल है। इस दौरान स्केल थ्री के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। शाखा प्रबंधक स्तर के अधिकारी ड्यूटी पर रहेंगे। बैंक खुलेंगे लेकिन कर्मचारी काम पर नहीं आएंगे।
विज्ञापन


शामली की एक जनपद मुजफ्फरनगर की दस विभिन्न शाखाओं को खोला जाएगा। इन शाखाओं की चाबी उनके शाखा प्रबंधक को सौंप दी है। सोमवार को सुबह दस बजे सभी कर्मचारी रेलवे रोड एसबीआई की शाखा पर एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें