फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बिजोपुरा चौराहे के निकट हाईवे पर वैगनआर कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार निसार अहमद (65) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र ने कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, एक अन्य हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव कासमपुर निवासी निसार अहमद पुत्र मोहम्मद अली बुधवार की दोपहर में बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। बिजोपुरा चौराहे के निकट पीछे से तेज गति से आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में निसार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के कारण मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। निसार के पुत्र अजहर ने कांधला निवासी कार चालक अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कार और चालक को हिरासत में लिया है।
उधर, मुजफ्फरनगर से छपार की तरफ जा रही एक स्विफट कार से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार हरियाणा के जनपद जिंद, थाना बिल्लूखेड़ा निवासी प्रमोद और नवीन घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। कार चालक देहरादून के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी हिमांशु को कार सहित हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें