चेयपर्सन ने दो सड़कों का किया लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने शनिवार को वार्ड 20 में दो सड़कों का उद्घाटन करने के बाद सभासद पवन कुमार के साथ पूरे वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड की जनता की समस्याओं को भी सुना। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। इसके बाद वार्ड संख्या 45 में रोबोट मशीन एवं नाला गैंग सफाई मित्रों द्वारा नाली एवं नालों की तली झाड़ सफाई कराई गई। वार्ड संख्या 30 में तिरुपति बैंक्वेट हॉल से फ्रेंड्स कॉलोनी में सफाई मित्रों द्वारा तली झाड़ नाला सफाई कराई गई। भोपा अड्डा पर बड़ी जेसीबी द्वारा पुलिया के पास बड़े नाले से मलबा निकलवा कर वहां की सफाई कराई गई। इस मौके पर मोहम्मद याकूब, सलीम अंसारी, सलेख चंद, अशोक धींगरा, मनोज बालियान, संजय गुप्ता, रजत कुमार, स्टेनो गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।