फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarmagar: केमिकल फैक्टरी से गैस रिसाव, कॉलोनी में फैली दुर्गंध से मचा हड़कंप, बिना अनुमति चल रही थी यूनिट

Fri, 03 Apr 2026 06:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में एक केमिकल फैक्टरी से रिसाव होने पर कॉलोनी में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की जांच में फैक्टरी बिना अनुमति संचालित मिलना सामने आया, जिसके बाद उसे बंद करा दिया गया।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी कस्बे में स्थित एक केमिकल फैक्टरी से बृहस्पतिवार देर रात किसी पदार्थ के रिसाव से इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्टरी से उठी तेज दुर्गंध पास की अमन कॉलोनी तक पहुंच गई, जिससे वहां रहने वाले लोगों को आंखों में जलन और परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे रिसाव की दुर्गंध फैलने के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत फैल गई। आक्रोशित लोगों ने फैक्टरी के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया।

यह भी पढ़ें: Meerut: अंतिम संस्कार में आए थे, नहाने गए तो गंगा में समाए चार दोस्त, मचा कोहराम, घाट पर इंतजार में परिजन 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दमकल विभाग की टीम ने फैक्टरी में पहुंचकर गहन जांच की। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि जांच के दौरान फैक्टरी में कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिला। हालांकि जांच में यह भी सामने आया कि फैक्टरी दमकल विभाग की अनुमति के बिना संचालित की जा रही थी।

सीएफओ अनुराग कुमार के अनुसार, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से फैक्टरी को बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक फैक्टरी संचालक दमकल विभाग से आवश्यक अनुमति नहीं ले लेते, तब तक फैक्टरी का संचालन दोबारा शुरू नहीं किया जा सकेगा।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। वहीं प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें