फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत पेटियों के लिए मंडी समिति की दुकानें न ले प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश से जुड़े व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है। जिसमें उन्होंने निकाय चुनाव में व्यापारियों के वाहनों की चेकिंग न करने तथा मत पेटियों को रखने के लिए मंडी समिति की दुकानों को न लिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को संगठन के नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संजीव कुमार को सौंपा। इसमें व्यापारियों ने कहा कि निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिसमें व्यापारियों की गाड़ियों को रोककर चेकिंग की जाती है और व्यापार संबंधी धन को सरकारी खजाने में जमा करा लिया जाता है। जिससे व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
व्यापारियों ने सीएम योगी से हितों को ध्यान में रखकर व्यापारियों के वाहनों की चेकिंग न कराए जाने तथा मत पेटियां रखने के लिए मंडी समिति की दुकानों व गोदामों का अधिग्रहण न किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मो. फुरकान, दर्पण अग्रवाल, अजय कुमार जैन, मनमोहन गर्ग, अमित कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें