मीरापुर। नगर पंचायत मीरापुर की टंकी से पिछले काफी समय से दूषित पानी आ रहा है। इतना ही नहीं, पानी में गंदगी और कीड़े भी निकल रहे हैं। जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। वार्ड-7 के लोगों का आरोप है कि इसकी शिकायत उन्होंने कई बार नगर पंचायत कार्यालय में की, लेकिन आज तक समस्या का कोई समाधान नहीं किया।
कस्बे के वार्ड-7 के मोहल्ला दक्षिणी मुस्तर्क लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत की टंकियों में आने वाला पानी बिल्कुल गंदा हैं, जो किसी भी प्रकार से प्रयोग में लेने योग्य नहीं है। मनोज गिरी का कहना है कि वह कई बार नगर पंचायत कार्यालय में दूषित पानी आने की शिकायत दर्ज कर चुके हैं, किंतु आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
इनके अलावा ब्रजपाल चौधरी, बिट्टू धीमान, मनोज गिरी, योगेश कुमार, नीतू, अशोक, राजबाला, सुशीला, अनीता, अमित, वीर सिंह प्रजापति का आरोप है कि दूषित पानी पीने योग्य नहीं है। इससे लगातार बीमारी फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है।
दूषित पानी निकलने की कोई जानकारी नहीं है, न ही किसी ने कोई सूचना दी हैं। मामले को दिखवा कर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा। - कमलाकांत राजवंशी, अधिशासी अधिकारी