खतौली में बैंकों में चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : KHATAULI
खतौली। पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। बैंकों के कर्मचारियों से सायरन बजाने के लिए कहा गया। कई बैंकों के कर्मचारी सायरन का बटन नहीं दबा सकें। पुलिस ने ऐसे कर्मचारियों को नसीहत दी। पुलिस ने बैंक में संदिग्ध हालत में खड़े तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उनके परिजनों को सौंपा दिया।
सोमवार को एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने पुलिस बल के साथ सभी बैंकों की शाखाओं का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बैंक की चेकिंग करते हुए उनके द्वारा कर्मचारियों से सायरन का बटन दबवाकर देखा गया। कुछ बैंकों के कर्मचारियों पर सायरन ही बटन नहीं दब सका। जिसको लेकर उनको नसीहत दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी बैंकों में अब सायरन का बटन मेजों के नीचे लगवाया जाएगा, जिससे कोई भी वारदात होने से पूर्व आसानी से कर्मचारी अपने पैरों से सायरन का बटन दबा सकेंगे। इसके लिए सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बैंक में संदिग्ध हालत में घूम रहे तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। युवकों के परिजनों को जानकारी मिलने पर वह भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने तीनों युवकों से पूछताछ करने के बाद उनको परिजनों के हवाले कर दिया।