फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खेल में लाखों का लाभ बताकर ठगे पांच लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक कंपनी मैनेजर व उसके तीन साथियों ने खेल में लाखों का लाभ बताकर एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये ठग लिए। पीडित ने चारों ठगों के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कराया हैं।
पिलखवा हापुड़ निवासी सत्यप्रकाश का बेटा मुजफ्फरनगर में एक प्राईवेट कंपनी में नौकरी करता है। नवंबर 2022 में वह अपने बेटे के पास आए थे। उन्होंने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि पचैंडा रोड निवासी अनुराग गुप्ता ने उनसे हापुड़ में उनकी संपत्ति के बारे में बातचीत की। संपत्ति में उन्हें मोटा लाभ कराने का झांसा दिया। 13 नवंबर को अनुराग उन्हें संपत्ति के बारे में बातचीत करने के लिए मेरठ होटल में ले गया। वहां उसने अपने साथी मुकेश मलिक, राज शर्मा व लाला से मिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश ने खुद को एक कंपनी का मैनेजर बताया था। इन लोगों ने एक खेल में लाखों का लाभ बताकर उनसे पांच लाख रुपये ठग लिए। अब सभी के मोबाइल नंबर बंद आ रहे है। अपने जो पते सभी आरोपियों ने बताए थे वह भी गलत पाए गए। पीड़ित की तहरीर पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें