फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बैंक में रकम जमा करने गए व्यापारी के पचास हजार रुपये चोरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बैंक से निकाले साढे़ आठ लाख रुपये में से व्यापारी के 50 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। बैंक में रकम जमा करने के दौरान व्यापारी का रुपये चोरी होने का पता चला। पीड़ित व्यापारी ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया हैं।
शिवा ट्रेडिंग कंपनी फर्म के मालिक रविंद्र कुमार का खाता कोर्ट रोड एक्सिस बैंक में है। उनकी दूसरी फर्म एस के मेडिसन का खाता भी एक्सिस बैंक के पास में ही कोर्ट रोड एचडीएफसी बैंक की शाखा में हैं। बताया गया कि रविंद्र कुमार ने 26 दिसंबर को एक्सिस बैंक की शाखा से साढे़ आठ रुपये निकाले थे, जो 500 रुपये वाली 17 गड्डियों में थे। वह यह रकम लेकर एचडीएफसी बैँक की शाखा में पहुंचे और तीन लाख रुपये जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने अपने नोटों की गड्डियों देखी तो उनमें से पचास हजार की एक गड्डी गायब थी। इस बारे में बैंक के मैनेजर से बात कर सीसीटीवी देखने को कहा गया लेकिन उन्होंने कैमरा खराब होना बताया। पीड़ित ने अब इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बैंक के सीसीटीवी चेक कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें