फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बराबरी पर रही चौरावाला और सिताबपुरी की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ककरौली। कृष्णा पब्लिक जूनियर हाईस्कूल चौरावाला में खो-खो और कबड्डी के मुकाबले खेले गए। कबड्डी अंडर-30 के पहले राउंड में केपीएस चौरावाला और जय हिंद सिताबपुरी की टीम बराबरी पर रही। दूसरे राउंड में जन जागृति की टीम ने संस्कार फाउंडेशन को हराया। अंडर-40 के पहले राउंड में केपीएस चौरावाला की टीम ने जय हिंद सिताबपुरी और दूसरे राउंड में जन जागृति की टीम ने संस्कार फाउंडेशन की टीम से विजय प्राप्त की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जाटव आश्रम शुकतीर्थ के अध्यक्ष ब्रह्म सिंह नरखरिया, वीरेंद्र उर्फ विनोद गुर्जर, शाहनवाज प्रधान, डॉ. संजय शर्मा, दल सिंह प्रधान और बत्तू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
विज्ञापन

प्रबंधक तेजवीर सिंह ने बताया कि खो-खो अंडर-30 के पहले राउंड में केपीएस चौरावाला की टीम ने संस्कार फाउंडेशन को दूसरे राउंड में जय हिंद सिताबपुरी की टीम ने जन जागृति को हराया। अंडर-40 के पहले राउंड में केपीएस चौरावाला की टीम ने जन जागृति और दूसरे राउंड में जय हिन्द सिताबपुरी की टीम ने संस्कार फाउंडेशन की टीम को हराया।
विज्ञापन

20 दिसंबर से पहले फाइनल प्रतियोगिता होगी। मान्यता प्राप्त विद्यालय के अध्यक्ष चंद्रपाल, मास्टर मिलकराम, कपिल मोतला, जयवीर, अशोक कुमार, विजय शर्मा, बिजेंद्र उपाध्याय, कोच नितिन कुमार, गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अमित पंवार, रवि गौतम, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें