फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार देश को बर्बाद करने पर तुली : अजित सिंह

Mon, 10 Sep 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चौधरी अजित सिंह की सभा में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए आपस में पहले जैसा भाईचारा कायम करना होगा। सर्वसमाज के किसान आप एकजुट हो जाओ, भाजपा हारेगी ही नहीं, मिट जाएगी। केंद्र सरकार देश को बर्बाद करने पर तुली है। अजित सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि भाषण तो बहुत अच्छा देते हैं, झूठ भी बहुत अच्छा बोलते हैं, लेकिन कोई सरकार नाम की चीज नहीं है। अटल जी की मौत हो गई, उसको भी भुनाने में लग गए हैं।
विज्ञापन


 रविवार को खतौली के गणेश गार्डन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में चौधरी अजित सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा से किसानों के खिलाफ रही है, यह सब जानते हैं। पिछले चार सालों में केंद्र सरकार ने किसानों को बर्बाद कर दिया। क्या वादा था, 14 दिन में गन्ने का दाम दे देंगे। आज गन्ने का 12 हजार करोड़ बकाया है। वादा किया स्वामीनाथन की रिपोर्ट मानेंगे और 150 प्रतिशत दाम किसानों को देने का काम करेंगे। सत्ता में आ गए तो अमित शाह कहते थे जुमला था जुमला। दो करोड़ युवकों को नौकरी हर साल देंगे।

अब कहते हैं पकौड़ा बनाओ पकौड़ा, और कोई रोजगार मिलने वाला नहीं है। यूपी की सरकार घोषणा करती है कि नौकरी के लिए परीक्षा होगी। बाद में यही सरकार परीक्षा प्रश्नपत्रों को लीक करवा देती है और नौकरी पर रोक लगा देती है। मोदी जी ने तो बेरोजगारी बढ़ी है या घटी है, इसका सर्वे ही खत्म करवा दिया। पहले हर तीन महीनों में किसानों ने कितनी आत्महत्याएं की सरकार जानकारी देती थी। एक साल से सरकार ने यह जानकारी देनी भी बंद कर दी। किसान की हालत सरकार की नीतियों की वजह से खराब हुई है।
विज्ञापन


तीन साल पहले संसद में सरकार ने कहा कि गेहूं की फसल बढ़िया होगी। गेहूं की फसल बढ़िया हुई। सरकार ने क्या किया लाखों टन गेहूं बाहर से मंगवा लिया, जो आज भी गोदामों में भरा पड़ा है। केंद्र सरकार ने कहा कि दाल की पैदावार बहुत कम होती है। किसानों ने दाल की बहुत पैदावार की। सरकार ने 20 लाख टन दाल इंपोर्ट कर ली। केंद्र सरकार ने इंपोर्ट और एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म कर दी। नतीजतन किसान दोनों तरफ से ही पिस गया। 

मोदी जी कहते हैं हमने खाद के दाम कम कर दिए, यह नहीं बताते कि बोरी की साइज कम कर दी। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी धर्मबीर सिंह बालियान, पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी,  पूर्व विधायक सुदेश शर्मा मोदीनगर, प्रमुख अजय गाजियाबाद, रमा नागर, जानसठ ब्लाक अध्यक्ष नुसरत कुरैशी, जगदीश आर्य, सचिन आर्य, नगराध्यक्ष वकील मंसूरी, तारीक मुस्तफा आदि उपस्थित रहे। संचालन धर्मेंद्र तोमर ने किया।     
 
इस बार गलती मत कर देना
खतौली। रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने सभी धर्म के लोगों सहित किसान व सामाजिक संगठनों के अलावा वकीलों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। अजित सिंह ने कहा कि आप लोगों ने पहले गलती कर दी थी। इसलिए 2013 के दंगों के बाद केंद्र व प्रदेश में भाजपा ने अपनी सरकार बना ली।

इस बार गलती मत कर देना। देश में भाजपा की राजनीति कैंसर के समान है। इस कैंसर से बचाना है तो अबकी बार सबको संभलना होगा। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन अजित सिंह को सौंपा। संगठन प्रभारी राजकुमार सागवान, ब्रहमसिंह बालियान, मास्टर विक्रम सिंह बालियान, डॉ. धर्मबीर बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें