फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 20 करोड़ रुपये से होगा चरथावल का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में पास हुए प्रस्ताव
विज्ञापन

छह सदस्य बैठक में शामिल नहीं हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। नगर पंचायत की मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से 20.20 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराने को हरी झंडी दी गई। बैठक में सपा विधायक पंकज मलिक सहित आठ सदस्यों ने हिस्सा लिया। कांवड़ यात्रा मार्ग की साज सज्जा के लिए बजट पारित किया गया।
नगर पंचायत की बोर्ड बैठक चेयरमैन इस्लामुद्दीन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। चरथावल विधायक पंकज मलिक की मौजूदगी में प्रस्ताव पारित हो गए। छह सदस्य बैठक में शामिल नहीं हुए। वार्षिक बजट के लिए प्रस्ताव मौजूद सदस्यों की सहमति से मंजूर हो गए।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि पेयजल आपूर्ति, जल निकासी, मार्गों के नव निर्माण कार्य और सड़क किनारे एलईडी स्ट्रीट लाइट लगेंगी। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने और मुख्य मार्गों पर जरूरी काम कराने के लिए सर्वसम्मति प्रस्ताव पास हुए। नगर में विकास कराकर नगर की सुंदर बनाया जाएगा। बिना भेदभाव के हर वार्ड में काम होगा।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी नीलम पांडे ने बताया कि सभी की सहमत से बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के प्रस्ताव पास हो गए है। बैठक में रूबी, डोली, आमना खातून, फरहा, ताहिरा, गुलफाम, अनिल कुमार, नयूम अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें