फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का शोषण करने से बाज आएं अधिकारी : अंकित सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
- पानीपत-खटीमा हाईवे के बाईपास पर भाकियू अराजनैतिक की पंचायत
विज्ञापन

- एडीएम वित्त एवं राजस्व को किसानों ने अपने बीच में बैठा लिया
- बुधवार को किसानों की जिलाधिकारी के साथ होगी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। रजबहे की टूटी नालियों और रास्ता बनवाने को लेकर भाकियू अराजनैतिक की पंचायत में एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार को अपने बीच बैठा लिया। जिलाध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। अगर अधिकारी बाज नहीं आए तो किसान अपना हक लेना भी जानते हैं। प्रशासन ने एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने पानीपत-खटीमा मार्ग का कार्य रुकवा कर चार दिन पूर्व धरना शुरू कर दिया था। मंगलवार को हाईवे स्थित बाईपास पर ओवरब्रिज के नीचे भाकियू अराजनैतिक की पंचायत हुई। किसानों ने कहा कि गांव बागोवाली और रामपुर के किसानों की रजबहे की टूटी नालियां और रास्ता बनवाने का अधिकारी दो वर्षों से वादा करते आ रहे हैं, लेकिन कार्य कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी ने मंच से ऐलान किया गया कि हाईवे जाम किया जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार और एसडीएम सदर परमानंद झा पंचायत में पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपने बीच बैठा लिया। आधे घंटे तक समाधान नहीं होने पर अधिकारियों ने कहा कि डीएम से वार्ता कर डेढ़ घंटे में बताया जाएगा और वापस चले गए। बाद में एसडीएम सदर किसानों के बीच पहुंचे और बताया कि एक सप्ताह में समस्याएं का समाधान का आश्वासन दिया गया। किसानों ने एक सप्ताह तक ही धरना जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को जिलाधिकारी के साथ बैठक होगी, जिसमें एनएचएआई के अधिकारी भी शामिल होंगे। इस मौके पर नीरज पहलवान, विपिन त्यागी, अक्षय त्यागी, बब्बल उर्फ सुरेंद्र रावल, आशीष त्यागी, नरेश पाल सिंह, अवनीश चौहान, आदित्य बालियान, मयंक त्यागी, पवित अहलावत, मुर्तजा बालियान, कुलवीर सिंह, राधेश्याम त्यागी, सुधीर पहलवान,नीटू रावल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें