दूधली में दो जिलों के चुने प्रमुख एवं जिपं सदस्य का अभिनंदन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बोले ब्लॉक प्रमुख पुंडीर, मिनी स्टेडियम बनवाने का करेंगे प्रयास
चरथावल। दूधली में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अक्षय पुंडीर ने कहा कि युवाओं के खेल विकास के लिए गांवों में मिनी स्टेडियम बनवाकर खेल संसाधन जुटाने का प्रयास किया जाएगा। हर बिरादरी के लोगों ने निर्विरोध चुना है। किसी गांव के विकास में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र पंचायत निधि से गांवों के संपर्क मार्गों के विकास कराने की घोषणा की।
गांव में ऐतिहासिक गोगा म्हाड़ी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के राजपूत समाज से चुने जिला पंचायत सदस्यों एवं ब्लॉक प्रमुखों का अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि चरथावल प्रमुख अक्षय पुंडीर एवं नानौता के प्रमुख ऋषिपाल सिंह ने कहा कि समाज ने जिन उम्मीदों के साथ उन पर भरोसा जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र का विकास कराने में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। युवाओं के लिए उत्थान और कॅरियर के लिए विशेष प्रयास किया जाएगा। ठाकुर समाज के दोनों ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों में अमित रावल, रामपुर तिराहे से मनोज पुंडीर, राहुल राणा पीपलहेड़ा, बुढ़ाना क्षेत्र के कुरालसी के रामनाथ सिंह, खतौली से तुषार राणा को ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर ने शॉल ओढ़ाया और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। चुने ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्यों का स्वागत किया गया। जिला पंचायत सदस्य ने गांव के विकास के लिए 20 लाख की घोषणा की। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों ने पुलवामा में शहीद भाइयों सुधीर और संदीप के स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मा. रामपाल सिंह की अध्यक्षता और ओमवीर आर्य के संचालन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजक प्रधान शोभित पुंड़ीर, अनिल सक्सेना, पूर्व जिला मंत्री रामभूल सिंह, पूर्व सभापति उदयराज, पूर्व प्रधान महेंद्र पुंडीर, सुभाष राणा, नरेंद्र सैनी, पवन सिंह मौजूद रहे।