फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत पांच पर आरोप तय

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत पांच आरोपियों पर आरोप तय हो गए हैं। प्रकरण की अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी।
विज्ञापन

एसआई जोगेंद्र सिंह ने 12 जनवरी 2022 को शहर कोतवाली में वायरल वीडियो के आधार पर बिना अनुमति सभा कर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस का कहना था कि वीडियो की जांच में सामने आया था कि 11 जनवरी की रात रामलीला टिल्ला क्षेत्र में सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल के समर्थन में सभा की गई थी।
प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई। पुलिस ने वर्तमान कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, सुंदर सोम, शेखर राजपूत, राधे वर्मा, अजय सागर और 35 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें