फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरथावल पुलिस चौकी की जमीन से हटवाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल पुलिस चौकी की जमीन से हटवाया कब्जा
विज्ञापन

चरथावल। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने राजस्व विभाग की टीम के साथ रोहाना रोड स्थित होली चौक पर प्रस्तावित पुलिस चौकी की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया।
एसओ ने बताया कि कस्बे में कई दशक पहले ग्राम पंचायत द्वारा चरथावल कस्बे में होली चौक पर पुलिस चौकी बनवाने के लिए प्रस्ताव किया था। हालांकि महकमे ने बजट के अभाव में वहां पुलिस चौकी का निर्माण नहीं कराया। जमीन खाली होने के कारण आसपास के लोगों ने उस पर अवैध कब्जा जमा लिया। कई बार पुलिस कब्जे को हटवाती रही है। पुलिस की जमीन पर लोग उपले और अन्य सामान आदि बनाकर पूरी तरह घेर लिया है। बृहस्पतिवार को एसओ को अवैध कब्जे की सूचना मिली, तो उन्होंने एसडीएम सदर को सूचित किया। राजस्व विभाग से लेखपाल प्रवीण गुप्ता और मोनू सैनी एवं एसएसआई वीरेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अवैध कब्जा करने वालों को हड़काया और तत्काल उपले और सामान हटाने के आदेश दिए। एसओ ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी के द्वारा जमीन पर कब्जा करते पाया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें