फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में हरि कुमार ने बाजी मारी

विज्ञापन
गांव फिरोजपुर में फर्राटा दौड़ में विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथिगण। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
फर्राटा दौड़ में हरि कुमार ने बाजी मारी
विज्ञापन

मोरना। गांव फिरोजपुर में आयोजित दो किलोमीटर की फर्राटा दौड़ में शुकतीर्थ के हरि कुमार प्रथम रहे। भोपा क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में शुकतीर्थ मार्ग पर दो किलोमीटर फर्राटा दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित राठी व शिवसेना के जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने किया। फर्राटा दौड़ में हरि शुकतीर्थ प्रथम, देव चौधरी शुक्रतारी द्वितीय, कार्तिक फिरोजपुर तृतीय, दीपक चौथे व अक्षय पांचवें स्थान पर रहे। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित राठी व शिव सेना के जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने प्रथम पुरस्कार पाने वाले को 1151 रुपये दिया। दूसरे स्थान पर रहने वाले धावक को 751 रुपये, तीसरे को 551 रुपये व शील्ड तथा चौथे व पांचवें को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। संयोजक शिव सेना के उप प्रमुख रोबिन पाल, मनीष बालियान, सोनू वर्मा, विशाल डहारिया, पूर्व प्रधान मदनपाल, अंशुल, रवि, भूरा, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें