संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। सीआईएससीई की ओर से आईएससी (इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट) यानि कक्षा 12वीं का रविवार को परिणाम घोषित किया गया। जिले के एकमात्र स्कूल सेंट थॉमस खतौली का परिणाम शत प्रतिशत रहा। चंद्रिमा अहलावत ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। खुशी तोमर 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही। श्रेया गोयल ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य फादर मोसस ने बताया कि ऑनलाइन पठन-पाठन के बावजूद भी बच्चों ने अच्छा रिजल्ट हासिल किया। ऑनलाइन पढ़ाने में शिक्षकों ने भी कड़ी मेहनत की। प्रधानाचार्य ने बताया कि टॉप तीन के अलावा राघवेंद्र ने 94.7 प्रतिशत अंक पाकर चैथा स्थान और अनामिका मोतला ने 94.5 हासिल पाँचवा स्थान हासिल किया। स्कूल के 32 ने परीक्षा दी, जिसमें 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। नौ विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक, सात विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत और दो विद्यार्थियों ने 60 से अधिक अंक प्राप्त किए। अच्छे परिणाम देखकर प्रधानाचार्य फादर मोसस और सीएमआई प्रबंधक बिशप जोन वडक्कल ने विद्यार्थियों को बधाई दी।