फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल, ट्रैक्टर और कार, भोलेनाथ हर वाहन पर हुए सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवडिए अलग-अलग वाहनों पर गंगाजल लेकर पहुंच रहे हैं। अपने वाहनों पर अराध्य देव शिव की तस्वीर लगाई गई है। भगवा रंग में रंगे गए वाहन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में अनके रंग बिखरे। कांवड़िए अलग-अलग वाहनों पर नजर आए। साइकिल, ई-रिक्शा, थ्री-व्हीलर, जुगाड़, ट्राई साइकिल, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप, छोटे आकार के ट्रैक्टर और कार भी कांवड़ यात्रा में खूब दिखाई दी। कांवडिय़ों ने अपने-अपने वाहनों को भगवा रंग में रंगा है। तिरंगा झंडा लगाकर देशभक्ति के रंग भी बिखेरे गए। रविवार को अलग-अलग वाहन दिनभर आकर्षण का केंद्र बन गए। सोनीपत से ट्रैक्टर पर कांवड़ लेने आए सतेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने नया ट्रैक्टर खरीदा है, इसी वजह से कांवड़ ट्रैक्टर पर ही लाने का फैसला किया। साइकिल पर सवार होकर शाहपुर मार्ग से गुजरे गाजियाबाद के महेंद्र प्रसाद ने बताया कि बचपन से ही साइकिल चला रहा है। साइकिल पर सफर का पता भी नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें